उरई। लेनदेन के विवाद को लेकर शिक्षक को पकड़ना पुलिस के लिए फजीहत का सबब बन गया। शिक्षकों ने सभी मूल्यांकन केंद्रों पर काॅपी जांचना छोड़कर कोतवाली में धावा बोल दिया और पुलिस के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। बाद में पुलिस को पकड़े गये शिक्षक को छोड़ना पड़ा।
पटेल नगर निवासी गौरव ने रामनगर में रह रहे शिक्षक अशोक दीक्षित के खिलाफ तहरीर दी थी कि उनके पास उसका 77 हजार रुपया है जिसे वे वापस नही कर रहे। इसकी आड़ लेकर मंगलवार को पुलिस सनातन धर्म इंटर काॅलेज स्थित मूल्यांकन केंद्र पर पहुंच गई और वहां काॅपी जांच रहे अशोक दीक्षित को पकड़ लिया। यह खबर फैलते ही शिक्षक काम बंद करके इकटठे हो गये और उन्होंने पुलिस के खिलाफ मोर्चा खोल दिया। हंगामा देखकर पुलिस के अधिकारी बैकफुट पर आ गये। मौके पर पहुंचे शिक्षक विधायक सुरेश चंद्र त्रिपाठी के सुपुर्द करके उन्होंने अशोक दीक्षित को छोड़ दिया और अपना पिंड छुड़ाया।







Leave a comment