उरई। शराब के लती ने परिवार के लोगों से झगड़ा हो जाने की व्यथा में फांसी लगाकर जान दे दी। कुर्बानी देने वाला टुण्डे बरार (50वर्ष) ग्राम ऐंधा का निवासी था। शराब पीने के लिए उसने अपने बेटों से पैसे मांगे जब उन्होंने पैसे नही दिये तो वह नाराज हो गया और फांसी पर झूल गया। पता चलने पर पूरे घर में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।







Leave a comment