27c0e33e-70ae-40cd-b9cb-6e01381eb0ceउरई। माधौगढ़ थाना क्षेत्र के रुद्रपुरा गांव में हाईटेंशन लाइन गिर जाने से निकली चिंगारी के कारण कई किसानों की तैयार फसल स्वाहा हो गई। इनमें प्रहलाद सिंह की 15 बीघा, सुमेर सिंह की 6 बीघा और दो अन्य किसानों की 13 बीघा खेती शामिल है। हादसे की वजह से प्रभावित किसान बुरी तरह परेशान हैं और बिजली विभाग से मुआवजा दिलाने की मांग जिलाधिकारी से कर रहे हैं।

Leave a comment