27c0e33e-70ae-40cd-b9cb-6e01381eb0ceजालौन-उरई। अज्ञात कारणों से लगी घर में लगी आग से गहस्थी का सामान जलकर खाक हुआ। सूचना पर मौके पर पहुंचे लेखपाल ने नुकसान का जायजा लिया।
ब्लाॅक क्षेत्र के ग्राम उदोतपुरा निवासी सेवाराम ने बताया कि वह अपने परिवार सहित खेतों पर कटाई के लिए गया था। तभी उसके घर में अज्ञात कारणों से आग लग गई। जिससे उसके घर में रखा लगभग 50 हजार रूपए का गृहस्थी का सारा सामान जलकर खाक हो गया। वहीं आग लगते ही पड़ोसियों ने किसी तरह आग पर काबू पाया और आग लगने की जानकारी तहसील में दी। जिसके बाद मौके पर पहुंचे लेखपाल ने आग से हुए नुकसान का जायजा लिया।

Leave a comment