27c0e33e-70ae-40cd-b9cb-6e01381eb0ceजालौन-उरई। दूरसंचार विभाग द्वारा लोक निर्माण विभाग की अनुमति के बिना टेलीफोन केबिल डालने के लिए सड़क को खोदकर क्षतिग्रस्त किए जाने की शिकायत पर लोकनिर्माण विभाग ने क्षतिग्रस्त मार्ग को ठीक कराए जाने के निर्देश दूरसंचार विभाग को दिए।
काशीपुरा से कुठौंदा बुजुर्ग संपर्क मार्ग के किनारे पिछले दिनों भारत संचार निगम लिमिटेड द्वारा टेलीफोन केबिल डालने के लिए जेसीबी द्वारा खुदाई की गई थी। जिससे संपर्क मार्ग भी काफी क्षतिग्रस्त हो गया था। जिसके चलते समाजसेवी गजेंद्र सिंह सेंगर ने निर्माण खंड 1 अवर अभियंता सतीश कुमार को एक पत्र सौंपकर इसकी जानकारी दी थी। उनकी शिकायत पर विभाग द्वारा 8 मार्च को उक्त मार्ग का निरीक्षण किया गया। जिसमें सड़क के किनारे न सिर्फ ख्ुादाई हुई मिली बल्कि मार्ग का काफी हिस्सा भी क्षतिग्रस्त मिला। जिसके बाद अधिशाषी अभियंता बनवारी लाल ने दूर संचार विभाग के जिला प्रबंधक को पत्र लिखकर उक्त संपर्क मार्ग को दुरूस्त कराए जाने के निर्देश दिए।

Leave a comment