जालौन-उरई। नगर को रेलवे लाइन से वंचित किया गया है। इसका जबाव सांसद को उन्हीं की भाषा में दिया जाएगा। संघर्ष समिति यदि उरई में जाकर रेल रोकती है, तो आम आदमी पार्टी द्वारा उसे पूर्ण समर्थन दिया जाएगा। यह बात आम आदमी पार्टी के जिला संयोजक दीनदयाल ‘काका’ ने क्रमिक अनशन के 29वें दिन अनशन स्थल पर सभा को संबोधित करते हुए कही।
‘रेल लाओ स्वाभिमान बचाओ संघर्ष समिति’ के तत्वावधान में नगर को रेलवे लाइन से जोड़े जाने के लिए चलाए जा रहे क्रमिक अनशन के 29वें दिन इलयास सिद्दीकी, राजेंद्र सोनी, अनिकेत कुमार, यश द्विवेदी, प्रशांत अवस्थी, दीपेश कुमार, संदीप बुधौलिया को प्रगतिशील कृषक मन्ना सिंह सेंगर, लौना ने माल्यार्पण कर अनशन पर बैठाया। इस दौरान आम आदमी पार्टी के जिला संयोजक दीनदयाल काका, जगदीश प्रसाद वर्मा, सत्यप्रकाश दीक्षित, धर्मेंद्र जाटव, जयशंकर निरंजन, जगदीश प्रसाद गुप्ता, जितेंद्र कुमार व्यास, जुग्गीलाल शर्मा, प्रभुदयाल, संतराम राजपूत मोंटू मिश्रा, अहमद राईन तूफानी आदि ने कहा कि सांसद ने नगर को रेलवे लाइन से हटाए जाने का जो कृत्य किया है। जनता सांसद को उनके इस कृत्य का उन्हीं की भाषा में जबाव देगी। अभी भी समय है यदि अभी भी आंदोलनकारियों की सुनवाई न हुई तो उरई मंे रेल रोको आंदोलन भी किया जाएगा। इससे पूर्व 28वें दिन के अनशनकारी कृषक व्यापारी रामकुमार शर्मा, प्रदीप कुमार तिवारी, लालाराम प्रजापति, पुष्पेंद्र दूरबार, विवेक गुर्जर, रामकरन सिंह पूता को समाजसेवी मुकेश साहनी ने जूस पिलाकर उनका अनशन समाप्त कराया। इस मौके पर गौरीश द्विवेदी, चंद्रप्रकाश याादव उर्फ थोपन, इमरान अंसारी, पूरन सिंह जाटव, फानिस खान, लोकेंद्र सिंह यादव, नितिन प्रधान, अहमद राईन तूफानी, सभासद नफीस सिद्दीकी, सफीक राईन, इकबाल मंसूरी, अकरम सिद्दीकी, मोंटू मिश्रा, जहांगीर आलम, जर्रार कादरी, जाफर सिद्दीकी, हनी यादव, रामेंद्र त्रिपाठी, अभिषेक याज्ञिक, प्रतीक चंसौलिया, मनोज रिछारिया, बब्लू तोमर, अनिल पुरवार, बब्लू तिवारी, महेंद्र साहू, राहुल डेंगरे, मोंटू सोनी, मनीष वर्मा, राजू यादव, राज डेंगरे आदि सहित सैंकड़ों की संख्या में लोगों ने आंदोलन को अपना समर्थन दिया।







Leave a comment