जालौन-उरई। चाचा द्वारा भतीजी के साथ छेड़खानी किए जाने की शिकायत पीड़िता के पिता ने कोतवाली में तहरीर देते हुए की।
कोतवाली क्षेत्र के ग्राम लहचूरा में कलयुगी चाचा ने मानवीय रिश्तों को कलंकित कर बेटी समान भतीजी के साथ छेड़खानी कर मानवता को शर्मसार कर दिया। मुश्ताक ने कोतवाली में बताया कि वह किसी काम के चलते बाहर गया था। घर पर उसकी पुत्री अकेली थी। तभी शाम को उसका भाई रज्जन घर आया तो पुत्री को अकेला देखकर उसकी नियत खराब हो गई और वह उसके साथ छेड़खानी करने लगा। पुत्री द्वारा शोर मचाए जाने पर पड़ोसियों को आता देख वह वहां से भाग गया। जब वह बाहर लौटा तो पुत्री ने उसे घटना की जानकारी दी।







Leave a comment