0 मिलावटी और सड़े-सड़ाये सामान की हुई आपूर्ति
उरई। जनता दल यू के प्रदेश अध्यक्ष सुरेश निरंजन भइयाजी ने आरोप लगाया है कि बुंदेलखंड में अंत्योदय कार्ड धारकों को घटिया क्वालिटी की राहत सामग्री वितरित कराकर सरकार में बैठे लोग अपनी जेबें गर्म कर रहे हैं जबकि इस सामग्री के खाने से लोगों की जिंदगी के साथ खिलवाड़ हो सकता है।
भइयाजी ने बयान में कहा कि उन्हें लोगों से पुख्ता जानकारी मिली है कि राहत पैकेटों पर ब्रांडेड कंपनी का नाम नही है जो अपने आप में संदेह का कारण है। इसमें संदेह है कि भारी घपला किया गया है। सत्तारूढ़ पार्टी से जुड़े लोगों से राहत सामग्री के लिए आपूर्ति कराई गई है। जिन्होंने मिलावटी और सड़ी-सड़ाई खाद्य सामग्री देकर भारी भरकम बिलों का भुगतान करा लिया है। पैकेट में रखा आलू भी सड़ा है। खाने-पीने का सामान एक महीने के लिए भी पर्याप्त नही है। ऐसे में वर्षों से सूखे की मार से त्रस्त बंुदेलखंड की जनता वर्ष के बांकी बचे महीनों में कैसे गुजारा करेगी। इसको लेकर स्थिति स्पष्ट नही की जा रही। उन्होंने कहा कि लैपटाॅप योजना गवाह है जिसे मेधावी छात्रों को हर वर्ष वितरित करने की बात कही गई थी। लेकिन बाद में इस योजना को बीच में ही रोक दिया गया। कहीं खाद्यान्न वितरण योजना का भी इसी तरह हष्र न हो जाये।







Leave a comment