उरई। हुल्की माता मंदिर के सामने नवरात्रि के कारण आने वाली लड़कियों और युवतियों की सुरक्षा के लिए महिला थानाध्यक्ष नीलेश कुमारी ने स्वयं मोर्चा संभाल लिया है। शुक्रवार को श्रद्धालु लड़कियों पर छीटकशी कर रहे पांच स्टूडेंट उनकी निगाह में आ गये जिन्हें पकड़कर सबके सामने उन्होंने पहले तो उनको धुना। लोग पिटते मजनुओं को देख रहे थे जिससे वे शर्म से पानी-पानी हुए जा रहे थे। इसके बाद थानाध्यक्ष ने उनको मुर्गा भी बनवाया और बाद में चेतावनी देकर उन्हें छोड़ दिया। बेचारे नये-नवेले मंजनू यह कहते हुए घर रवाना हुए कि आइंदा तो दूर अब तो वे सात जन्म और भी ले तो लड़कियों का पीछा नही करने वाले। उनकी देखा देखी कई और मंजनुओं को भी अक्ल आ गई है इसलिए नवदुर्गा के बकाया आठो दिन दर्शनार्थी लड़कियों के लिए बहुत चैन से कटने की उम्मीद की जा रही है।






Leave a comment