उरई। धर्मा पैलेस स्थित ब्राइट फ्यूचर इंटरप्राइजेज में आयोजित युवा सम्राट अशोक सेना की बैठक में सेना की जिला कार्यकारिणी का गठन कर दिया गया। बैठक का संचालन भगवान सिंह ने किया जबकि कुंवर सिंह ठेकेदार ने अध्यक्षता की।
बैठक में संरक्षक मंडल के वीरेन्द्र खर्रा, रणधीर सिंह (मनोज) एवं नरेश सभासद सुशील नगर ने सर्व सम्मति से जिला व ब्लाक स्तरीय कार्यकारिणी का ऐलान किया। इसमें वीरेन्द्र सिंह कुशवाहा रेंढर जिलाध्यक्ष, कुंवर सिंह ठेकेदार, शिवकुमार ठेकेदार सिकरी और अरविन्द कुशवाहा निस्वा उपाध्यक्ष, देवेन्द्र कुशवाहा, राममिलन कुशवाहा, विनय कुंवरखेड़ा और शिवसिंह कुंडऊ महासचिव, महेश कालोनी उरई, राजेश बरहा, विक्रम सिंह पियानिरंजनपुर और सोनू औरेखी सचिव व केशव सुशील नगर और विवेक सिरसा संगठन मंत्री घोषित किये गये। कुशवेन्द्र रूरा मल्लू को प्रवक्ता, सुनील बरहा को मीडिया प्रभारी, अनुज बरहा को सहायक मीडिया प्रभारी, विवेक कुशवाहा जखा को कोषाध्यक्ष और अरुण कुशवाहा उरई को सहायक कोषाध्यक्ष बनाया गया है। निर्मल कुशवाहा सिंगटौली, जितेन्द्र सुशील नगर, सुरेन्द्र खितौली, अजय डिग्गीताल, वीर प्रताप पिया निरंजनपुर, अरविन्द सागर उरई, दिनेश रूरा अड्डू, रजनीकांत उरई, आलोक सुशील नगर, नरेश कुशवाहा सुशील नगर और बंटी सुशील नगर उरई को कार्यकारिणी सदस्य बनाया गया है।
उधर ब्लाक इकाइयों में कोंच में श्याम शरण कुदारी अध्यक्ष, सूरत सिंह बसोव संगठन मंत्री और नवीन मीडिया प्रभारी, माधौगढ़ में सुरेश एलआईसी अध्यक्ष, राजदीप मिझौना सचिव, सत्येन्द्र सरावन संगठन मंत्री, नदीगांव ब्लाक में मनोज कुठौंदा अध्यक्ष, कुठौंद ब्लाक में मिथुन छानी अहीर अध्यक्ष, सुघर सिंह छानी अहीर उपाध्यक्ष देवेन्द्र सिरसा कोषाध्यक्ष, चन्दन दौन मीडिया प्रभारी, रामपुरा ब्लाक में विनोद ऊमरी अध्यक्ष, आदित्य छौना महासचिव और महेवा ब्लाक में मेहरबान सरसई अध्यक्ष घोषित किये गये।
बैठक में जयप्रकाश, रवीन्द्र माधौगढ़, मदन कुशवाहा पूर्व प्रधान बरियापुर, वचन सिंह अकोढ़ी, मनोज लुहारी, संदीप बोहरा, विजय पियानिरंजनपुर आदि मौजूद रहे। संरक्षक मनोज कुशवाहा ने नये पदाधिकारियों को कुशवाहा समाज से जुड़े कार्यों में समर्पण भाव और एकता से जुटे रहने की अपील की।







Leave a comment