सिरसाकलार-उरई। ग्राम दमरास में बछड़े की चोरी करते हुए ग्रामीणों ने एक बदमाश को रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया। उसने बताया कि वह मांस के व्यापार के लिये लम्बे समय से मवेशियों की चोरी कर रहा था। पुलिस ने उसके पास से 20 हजार रुपये से अधिक की रकम भी बरामद की।
ग्राम दमरास में मवेशी चोरी का आतंक लम्बे समय से छाया हुआ था। इस कारण ग्रामीण सतर्क थे। आज ग्रामीणों ने चुराकर बछड़े को ले जाते हुए एक बदमाश को रंगे हाथों पकड़कर 100 नम्बर पर सूचना दी जिसके बाद थानाध्यक्ष सत्यदेव सिंह फोर्स लेकर मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों ने बताया कि उक्त चोर ने गौकशी के लिये अलग-अलग जगह पर मवेशी बांध रखे थे जिन्हें रात में ट्रक लाकर बाहर ले जाने की योजना थी।
बहरहाल पुलिस ने ग्रामीणों द्वारा पकड़े गये अकील पुत्र शरीफ निवासी खानपुर औरैया को थाने ले जाकर गहन पूछताछ की है। उसके पास से 20600 रुपये, दो मोबाइल और एक मोटर साइकिल बरामद हुई है।






Leave a comment