27c0e33e-70ae-40cd-b9cb-6e01381eb0ceउरई। जालौन में लूट के इरादे से पहुंचे बदमाशों द्वारा कपड़ा व्यापारी राजेश अग्रवाल की गोली मारकर हत्या के मामले में उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल की जिला शाखा ने सोमवार को जिलाधिकारी को ज्ञापन देकर घटना में शामिल बदमाशों की गिरफ्तारी और व्यापारियों की सुरक्षा की मांग की।
व्यापार मंडल के प्रदेश महामंत्री डाॅ. दिलीप सेठ, जिलाध्यक्ष अनिल बहुगुणा और नगर अध्यक्ष साजिद खान के नेतृत्व में ज्ञापन देने पहंुचे व्यापारी नेताओं ने जिलाधिकारी को बताया कि राजेश अग्रवाल को जब गोली लगने के तत्काल बाद सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जालौन पहुंचाया गया तो अस्पताल में जीवन रक्षक दवायें उपलब्ध नही थी। इसलिए उन्हें रेफर करना पड़ा। उन्होंने कहा कि यह बहुत ही चिंतनीय और अफसोस की बात है। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में दवाओं की अनुपलब्धता की जांच होनी चाहिए और इसके लिए स्वास्थ्य विभाग के जिम्मेदार अधिकारियों को दंडित किया जाना चाहिए। ज्ञापन देने वालों में भगवती शरण राठौर, अब्दुल हक मंसूरी, गोविंद मुरारी गुप्ता, विपिन सिंह, बृजकिशोर गुप्ता, पंकज अग्रवाल, माता प्रसाद वर्मा, सुशील कुमार, हरीबाबू गोस्वामी, प्रदीप राठौर दाऊ, संजू जैन आदि भी उपस्थित रहे।

Leave a comment