20160411_174928 20160411_174915 IMG-20160411-WA0016उरई। गहोई धर्मशाला के इर्द-गिर्द वर्षों से सब्जी मंडी सजा रहे फुटपाथियों पर आज अतिक्रमण हटाओं अभियान का कहर टूटा। जिलाधिकारी के निर्देश पर सिटी मजिस्टेªट के नेतृत्व में पहुंची नगर पालिका और पुलिस की टीम ने सब्जी के फड़ लगाये दुकानदारों का सारा माल उठवाकर उन्हें खदेड़ दिया और पूरा इलाका खाली करा लिया।
गहोई धर्मशाला की प्रबंध समिति ने कई बार उनके आसपास के क्षेत्र में सब्जी विके्रताओं के अनधिकृत अतिक्रमण की शिकायत की थी। लेकिन प्रशासन ने पहले कभी इस पर गौर नही किया। नई जिलाधिकारी संदीप कौर के संज्ञान में भी इस अतिक्रमण को लाया गया तो उन्होंने सख्त रुख अपनाते हुए आज फोर्स के साथ सिटी मजिस्ट्रेट को मौके पर भेज दिया। सब्जी विके्रता कुछ समझ पाते इसके पहले ही नगर पालिका की टीम ने उन्हें उजाड़ना शुरू कर दिया। हक्के-बक्के सब्जी विक्रेताओं ने प्रतिरोध करना चाहा लेकिन प्रशासन की जबर्दस्ती के आगे वे कमजोर पड़ गये। उन्होंने अपनी रोजी रोटी और बच्चों की भूख का हवाला दिया लेकिन अधिकारियों ने एक न सुनी। इस दौरान काफी देर तक हंगामा मचता रहा। सैंकडों तमाशाईयों की भीड़ कार्रवाई को देखने के लिए जुटी रही।
गौरतलब है कि अवैध सब्जी बाजार की वजह से नगर में कई स्थानों पर यातायात प्रभावित हो रहा है। चंद्र नगर रोड पर सब्जी विक्रेताओं के कारण वाहनों का आवागमन मुश्किल है। जिसकी वजह से एकल परिवहन व्यवस्था लागू नही हो पा रही जबकि सुचारू यातायात के लिए इसे लागू किये जाना बेहद जरूरी है। लोग सवाल पूंछ रहे हैं कि क्या सब्जी विक्रेताओं के इस अतिक्रमण को भी हटाने की जहमत प्रशासन उठायेगा।

Leave a comment