27c0e33e-70ae-40cd-b9cb-6e01381eb0ceउरई। लोहिया वाहिनी के जिलाध्यक्ष दिनेश यादव जैसारी के खिलाफ रिक्शा चालक सोमवार को डीएम की चैखट पर पहुंच गये। उन्होंने आरोप लगाया कि कोई अधिकार न होते हुए भी सत्ता के जोर से दिनेश यादव उन्हें तीन सौ रुपये महीने देने के लिए बाध्य कर रहे हैं। इस रंगदारी वसूली के खातिर वे आये दिन रिक्शा वालों को बेरहमी से पीटते हैं।
रिक्शा चालक जहीर अहमद ने जिलाधिकारी से कहा कि वे लोग नगर पालिका में पता करने गये थे तो उन्हें बताया गया कि न तो रिक्शा चालकों के लाइसेंस का ठेका हुआ है और न ही ठेका देने की कोई योजना है। जो लोग इस नाम पर वसूली कर रहे हैं वे पूरी तरह गलत है। जिलाधिकारी ने जांच कर कार्रवाई करने के निर्देश सिटी मजिस्ट्रेट और पुलिस को दिये। ज्ञापन देने वालों में जहीर के अलावा बाॅबी, राजेंद्र, मनोज कुमार, दीपक कुमार, महेंद्र वर्मा, वसीम खां, उस्मान, मोहित वर्मा, गोलू कुमार, जितेंद्र कुमार, कमलेश राठौर, सुभाष आदि शामिल थे।

Leave a comment