27c0e33e-70ae-40cd-b9cb-6e01381eb0ceउरई। कदौरा थाने के तिरही निवासी शहीद सीआरपीएफ जवान नेकपाल की मां और पत्नी को आज डीएम ने उत्तर प्रदेश आम्र्ड पुलिस वेलफेयर संस्थान की ओर से दो-दो लाख रुपये की चैक दी हैं।
नेकपाल छत्तीसगढ़ में हुए नक्सली हमले के शिकार हो गये थे। मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने तिरही पहुंचकर उनके परिवार को सांत्वना दी थी और हर संभव मदद का भरोसा दिलाया था। इसी क्रम में आज जिलाधिकारी संदीप कौर ने उनकी मां उमा देवी और पत्नी शांति देवी को दो-दो लाख रुपये की चैक दी।

Leave a comment