27c0e33e-70ae-40cd-b9cb-6e01381eb0ceउरई। गत् 30 फरवरी को जायसवाल टाॅवर के सामने स्थित सूर्या होटल पर हुई मारपीट के मामले में आरोपी पक्ष द्वारा वीडियो फुटेज की क्लिप सौंपकर होटल मालिक और कर्मचारी पर प्राण घातक हमला करने का आरोप लगाये जाने के बाद पुलिस अधीक्षक बबलू कुमार ने सीओ सिटी जंग बहादुर सिंह यादव को मामले की जांच सौप दी है। उन्होंने जांच में स्थिति स्पष्ट न होने तक मामले में आरोपित पत्रकार नीरज प्रजापति के खिलाफ कोई उत्पीड़नात्मक कार्रवाई न करने के भी निर्देश दिये हैं।
पत्रकार नीरज प्रजापति की मां कोमल देवी ने बताया कि घटना के दिन रात करीब 11 बजे उनका पुत्र राहुल उर्फ कल्लू सूर्या होटल पर खाना पैक कराने गया था। काफी देर होने के बाद भी जब उसका खाना पैक नही किया गया तो राहुल ने आपत्ति की जिस पर होटल मालिक अतीक उसके साथ गाली-गलौज करने लगा। बात बढ़ने पर उसने राहुल के सीने पर रिवाल्वर अड़ाकर अपने कर्मचारियों के साथ उसे राड, कल्छुर और डंडो से इतना मारा कि वह बेदम हो गया। लोग उसे बचाकर अस्पताल लाये जहां हालत गंभीर होने के बाद उसे झांसी रेफर कर दिया गया।
राहुल ठीक होने के बाद घटना की रिपोर्ट लिखाने के लिए 5 अप्रैल को जब उरई कोतवाली पहुंचा तो पुलिस ने उसे और उसके दोस्त जीतू को बंद कर लिया। इस मामले में कोतवाली पुलिस के द्वारा इकतरफा कार्रवाई की जा रही है। कोमल देवी ने घटना के वीडियो क्लिप राहुल की मेडिकल रिपोर्ट व अन्य साक्ष्य एसपी को सौंपे। एसपी ने कहा कि किसी के साथ ज्यादती नही होने दी जायेगी उन्होंने सीओ सिटी को मामले की जांच सौंप दी है।

Leave a comment