27c0e33e-70ae-40cd-b9cb-6e01381eb0ceउरई। लेखपाल संघ ने देवीय आपदा की चैकों के वितरण में घोटाला करने की वजह से निलंबित किये गये साथियों की बहाली के लिए नई जिलाधिकारी को आज उनसे सामूहिक रूप से भेंटकर अपने संगठन की ताकत दिखाने का प्रयास किया।
लेखपाल संघ के ज्ञापन में बताया गया है कि तहसील कालपी के रमेश चंद्र विश्वकर्मा, लक्ष्मीनारायण, हरचरण, रामकुमार गुप्ता, ओमप्रकाश, रामनरेश गुप्ता और जालौन तहसील के आनंद कुमार पर इस मामले में उत्पीड़नात्मक कार्रवाई हुई है जिसे रदद किया जाये। इसी प्रकरण में तहसील कालपी में जेल में बंद लेखपाल अभय कुमार का हवाला देते हुए कहा गया है कि इसके बावजूद फिर से एक और लेखपाल मलखान सिंह को रजिस्ट्रार कार्यालय से बलि का बकरा बनाने के लिए संबंद्ध कर लिया गया है जबकि कोंच तहसील में दो सब रजिस्ट्रार कानूनगो है जिससे लेखपाल को मोहरा बनाने का कोई औचित्य ही नही है।
अन्य मांगों में दिवंगत लेखपालों के ड्यूज के भुगतान लेखपालों की जीपीएफ बुक अद्यतन करने चयनित लेखपालों की शीघ्र नियुक्ति और भू राजस्व से संबंधित कागजात राजकीय प्रेस से मंगाने के मुददे भी डीएम के सामने रखे।

Leave a comment