उरई। संविधान निर्माता बाबा साहब अंबेडकर की जयंती पर 14 अप्रैल को अनुरागिनी संस्था द्वारा कदौरा विकास खंड के ग्राम इमिलिया बुजुर्ग में चिकित्सा शिविर का आयोजन किया जा रहा है। प्रातः 11 बजे से शुरू होने वाले इस शिविर में मौसमी बीमारियों के अलावा क्षय रोग, कुष्ठ, टीका करण, पोषक आहार, प्राकृतिक एवं आयुर्वेदिक चिकित्सा, योग एवं दिनचर्या के बारे में भी ग्रामीणजनों को बताया जायेगा। यह जानकारी कार्यक्रम समन्वयक कुंदन सिंह राठौर ने दी।






Leave a comment