27c0e33e-70ae-40cd-b9cb-6e01381eb0ceउरई। कृष्णा टाॅकीज वाली गली में टेलरिंग की दुकान चलाने वाला संदिग्ध हालत में अपनी दुकान के सामने मृत पड़ा पाया गया। पुलिस के अनुसार सरसरी तौर पर उसकी मौत का कारण बीमारी प्रतीत हो रहा है।
कृष्णा टाॅकीज गली में नटराज टेलर का संचालक कृष्णलाल (50वर्ष) अपने गांव डकोर के लिए रोजान अपडाउन करता था। हालांकि कभी-कभी वह दुकान के ही अंदर सो जाता था। डकोर में उसकी पौने दो एकड़ जमीन है। कृष्णलाल खेती की फसल कटवाकर कल रात ही लौटा था। आज सुबह उसे दुकान के सामने मृत हालत में पड़ा पाया गया। उसने कंबल ओढ़ रखा था। पुलिस अंदाजा लगा रही है कि बीमारी की वजह से रात में ज्यादा ठंड लगने से उसने कंबल ओढ़ा होगा लेकिन ज्वर तेज रहा होगा जिससे उसकी हालत बिगड़कर मौत के मुहाने तक पहुंच गई।
पुलिस ने पंचनामा के बाद शव को सील कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

Leave a comment