उरई। छौंक में सूखा निरोध के लिए मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने जिले में 40 नये नलकूप स्थापित करने की घोषणा की थी। इसके बाद नेता और प्रभावशाली लोग सक्रिय हो गये थे। उनके दबाव में उनकी सुविधा और हित के हिसाब से नलकूप लगाने के स्थान जल्दी-जल्दी में तय भी कर दिये गये थे। लेकिन लगता है कि अरमानों पर पानी फिरने की नौबत आ गई है। नई जिलाधिकारी ने यह सूची एक तरफ हटा दी और नये सिरे से सर्वाधिक जरूरत वाले क्षेत्र के आधार पर सूची बनाने का फरमान जारी कर दिया है।
जिलाधिकारी संदीप कौर ने आज इस संबंध में कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में बैठक आहूत की। इसमें नलकूप खण्ड के दोनो डिवीजनों के अधिशाषी अभियंता, बेतवा नहर खंड द्वितीय के अधिशाषी अभियंता, उप निदेशक कृषि उपस्थित थे। मुख्य विकास अधिकारी एसपी सिंह ने डीएम को जानकारी दी कि प्रस्तावित नलकूपों के लिए 158 आवेदन आये थे। इस पर जिलाधिकारी ने नलकूप विभाग के अधिशाषी अभियंता अखिलेश गौड़ को फटकार कि मैने आपसे नये सिरे से सभी आवेदनों का परीक्षण कर सूची बनाने के लिए कहा था लेकिन एक सप्ताह गुजर जाने के बावजूद अभी तक आप यह काम नही कर सके हैं यह शर्म की बात है। उन्होंने साफ-साफ कहा कि जहां किसी साधन से सिचाई संभव नही हो पा रही है। उन स्थानों पर नलकूप लगायें। इसके लिए नहर विभाग, पंप कैनाल, नलकूप और कृषि विभाग मिलकर सर्वे करें।






Leave a comment