27c0e33e-70ae-40cd-b9cb-6e01381eb0ceउरई। ग्राम कुठौंद में दस टायरा ट्रक का गुल्ला टूट जाने से मदारीपुर पुलिया के पास जाम लग गया। इसके कारण जालौन-औरैया रोड पर लगभग दो घंटे तक यातायात ठप्प रहा। बस यात्रियों को खासी परेशानी झेलनी पड़ी। गर्मी की वजह से बस में सफर कर रहीं महिलाओं और बच्चों का तो बहुत ही बुरा हाल हो गया।
परिवहन विभाग की मिली भगत से अदालत से लेकर सरकार तक के निर्देशों के बावजूद ओवर लोड ट्रक चलाने वालों के कानों पर जूं तक नही रेंग रही। इसकी वजह से आये दिन मुख्य सड़कों पर ट्रक और डम्फर किसी न किसी खराबी के कारण खड़े हो जाते हैं। लोगों को इसके चलते जाम की परेशानी झेलनी पड़ती है। ओवर लोड की समस्या ने सड़कों का भी कचूमर निकाल दिया है। इसके कारण कई बस मालिकों को अपने परमिट सरेंडर करने पड़े हैं और आवागमन करने वाले जरूरत मंदो को भारी परेशानी झेलनी पड़ती है।
आज फिर यही किस्सा दर पेश हुआ। जब मदारीपुर के सामने बीच सड़क पर एक डम्फर गुल्ला टूट जाने से जाम हो गया। जिससे सड़क के दोनों ओर वाहनों का चलना बंद हो गया। खबर पाकर पुलिस फोर्स पहुंची लेकिन जाम खुलवाने का आसानी से कोई रास्ता नही सूझ रहा था। बाद में डम्फर को खाली कराया गया। डम्फर में बालू भरी थी जो बाहर निकालकर सड़क के एक तरफ की गई। इसके बाद क्रेन से ट्रक को हटाया गया तब यातायात शुरू हो पाया।

Leave a comment