उरई। जल संचयन के लिए निजी खेतों पर अनुदानित तालाब निर्माण की योजना लागू की गई है। वर्तमान वित्तीय वर्ष में जनपद के लिए ऐसे ढाई सौ तालाब बनाने के लक्ष्य को शासन ने स्वीकृति प्रदान की है।
यह जानकारी देते हुए जिलाधिकारी संदीप कौर ने बताया कि प्रत्येक खेत तालाब की लागत एक लाख पांच हजार रुपये अनुमानित की गई है। जिसमें पचास प्रतिशत अनुदान मिलेगा जबकि पचास प्रतिशत खर्चा लाभार्थी किसान को खुद वहन करना पड़ेगा। उन्होंने कहा कि इच्छुक किसानों के लिए अनिवार्य है कि वे कृषि विभाग के पोर्टल पर सबसे पहले अपना आॅन लाइन रजिस्ट्रेशन करवायें।






Leave a comment