13orai05कोंच-उरई। पुलिस उपाधीक्षक कोंच अवधेश कुमार शुक्ल ने कहा है कि बाबा साहब डॉ. भीमराव अम्बेडकर और आदर्श की प्रतिमूर्ति भगवान राम इस देश और समाज की अमूल्य धरोहरें हैं, उन्होंने इस देश और उसमें रहने बाले सभी नागरिकों के लिये जो कुछ भी किया है उसे कभी भुलाया नहीं जा सकता है। उन्हें याद करना प्रत्येक भारतवासी का दायित्व है और कल बाबा साहब की जयंती पर निकले बाली शोभायात्रा या अन्य जो भी कार्यक्रम आहूत किये गये हैं उनमें प्रशासन पूरा सहयोग देने के लिये कटिबद्ध है। यह बात उन्होंने बुधवार को तहसील सभागार में आयोजित पीस कमेटी की बैठक को संबोधित करते हुये कही।
भारतीय संस्कृति के आदर्श भगवान राम के प्राकट्योत्सव राम नवमी तथा समाज के महान शिल्पी बाबा साहब डॉ. भीमराव अम्बेडकर की 125वीं जयंती तथा महान धार्मिक पर्व रामनवमी को लेकर बुधवार को शांति समिति की बैठक यहां तहसील सभागार में सीओ अवधेश कुमार शुक्ल की अध्यक्षता तथा तहसीलदार भूपाल सिंह के विशिष्ट आतिथ्य में संपन्न हुई। बैठक में डॉ. अम्बेडकर समाज सेवा समिति के लोगों ने प्रशासन से अपेक्षा जताई कि कल 14 अप्रैल को निकलने वाली शोभायात्रा में साफ सफाई आदि की मुकम्मल व्यवस्था के अलावा यात्रा रूट में बिजली के झूलते तारों की समस्या भी सुलझाई जाये। इसके अलावा भीषण गर्मी को देखते हुये हालांकि आयोजन समिति यात्रा के साथ अपनी खुद की पानी की व्यवस्था करके चल रही है लेकिन संभव हो तो रास्ते में पेयजल की अतिरिक्त व्यवस्था कराई जाये। अधिकारियों ने भरोसा दिया कि उनकी मांगों पर गंभीरतापूर्वक क्रियान्वयन कराया जायेगा और सुरक्षा की भी पर्याप्त व्यवस्था कराई जा रही है। अधिकारियों ने लोगों का आह्वान किया कि दोनों ही महापुरुषों की जयंतियां आपसी सद्भाव के साथ मनायें। कोतवाल मनवीर सिंह ने भरोसा दिया कि उनसे जो भी अपेक्षायें की गईं हैं वह उसके अनुरूप सहयोग करने के लिये कृतसंकल्पित हैं। इस दौरान शहर काजी बशीरउद्दीन, चैधरी रामसेवक, जितेन्द्रराय, ओमप्रकाश, वीरेन्द्र पत्थर, अनिल पटैरया, रहम इलाही कुरैशी, संजीव तिवारी, कमलेश चोपड़ा, शौकतअली, जितेन्द्र परिहार, लल्लाराम, संतोष कुमार, रवीन्द्र, राजू, हल्के सिंह बघेल, विश्वंभरदयाल जाटव आदि मौजूद रहे।

Leave a comment