0 इलाकाई पुलिस ने मामला हल्का करते हुये लिखी छेड़खानी
कोंच-उरई। कैलिया थाना क्षेत्र के गांव हिंगुटा में एक बहुत ही सनसनीखेज मामला प्रकाश में आया है जिसमें तेरह वर्षीय एक नाबालिग किशोरी को धमका कर सत्तर बर्षीय वृद्घ तीन माह तक बलात्कार करता रहा। मामला प्रकाश में आने के बाद पुलिस ने किशोरी के पिता की तहरीर पर यद्यपि एफआईआर तो लिख ली है लेकिन इसको हल्का करते हुये महज छेड़खानी का ही मामला बनाया गया है। आरोपी वृद्ध को बीती देर रात उसी के घर से गिरफ्तार कर लिया है।
बड़े ही लोमहर्षक घटनाक्रम में मिली जानकारी के मुताबिक कैलिया थाना क्षेत्र के ग्राम हिंगुटा में दलित बिरादरी की एक तेरह बर्षीय किशोरी अपने जानवर चराने खेतों की ओर जाती थी। लगभग तीन माह पूर्व गांव के ही एक सत्तर वर्षीय सजातीय वृद्ध केशरदास पुत्र गयादीन जो खुद भी जानवर चराने जाता था, ने उक्त किशोरी को उसकी और उसके पिता को जान से मारने की धमकी देकर उसके साथ दुराचार किया। इस धमकी से डरी किशोरी ने घर के लोगों से भी यह बात छिपा ली जिससे उक्त वृद्ध के हौसले बढ़ गये और आये दिन जब उसकी मर्जी होती, किशोरी को अपनी हवश का शिकार बना डालता। बीते रोज किशोरी के साथ उसकी छोटी बहन भी जानवर चराने गई हुई थी। इसी बीच वृद्ध ने किशोरी को एकांत में बुला कर जब अपनी हवश शांत करने लगा तो किशोरी की छोटी बहन ने यह दृश्य देख लिया और घर जाकर सब कुछ मां-बाप के सामने बयान कर दिया। जब किशोरी से पूछा गया तो वह फफक पड़ी और सारा मामला घरवालों को बताया कि किस तरह उसने जान से मारने की धमकी देकर उसके साथ यह बुरा काम करता रहा। किशोरी के पिता की तहरीर पर कैलिया पुलिस ने भादंवि की धारा 354 तथा 7/8 पॉक्सो एक्ट में मामला दर्ज किया है। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।







Leave a comment