0 मामला पति के खिलाफ हुई शिकायत की पेशबंदी का निकला
कोंच-उरई। आज दोपहर अचानक ही डाई पीकर कोतवाली पहुंची एक महिला ने वहां जमकर बबाल काटा। महिला लगातार चिल्ला रही थी कि उसके साथ छेड़खानी की गई है और पुलिस ने उसकी कोई मदद नहीं की लिहाजा उसने डाई का सेवन कर लिया है। महिला की हालत को देखकर पुलिस के हाथ पांव फूल गये और आनन फानन उसे सीएचसी भिजवाया जहां डॉक्टरों ने चिकित्सा करके उसकी जान बचा ली है। बाद में गहराई से छानबीन करने पर मामला कुछ और ही निकला। उक्त महिला के पति ने बीती शाम एक वृद्धा की पिटाई कर दी थी जिसकी शिकायत उक्त वृद्धा ने पुलिस से कर दी थी। इसी की पेशबंदी में आज उक्त महिला ने डाई पीकर बलात्कार का आरोप लगा डाला। जानकारी के मुताबिक कस्बे की कांशीराम कॉलोनी निवासी एक महिला गुड्डीदेवी पत्नी वकील आज दोपहर डाई का सेवन कर लिया। उसका आरोप था कि उसके साथ कॉलोनी के ही रहने वाले एक व्यक्ति ने दो दिन पूर्व उसके साथ छेड़खानी की घटना को अंजाम दिया था जिसकी शिकायत उसने सुरही चैकी में की थी लेकिन उसे इमदाद देने के बजाये पुलिस आरोपियों के साथ ही गलबहियां करने लगी। पुलिस की इस कार्यशैली से क्षुब्ध होकर ही उसने डाई का सेवन किया है। हालांकि बाद में जब कॉलोनी जाकर घटना की हकीकत परखी गई तो मामला दूसरा ही निकला। गुड्डी के पति वकील ने कल शाम कॉलोनी की एक वृद्धा विक्कीदेवी के साथ मारपीट कर दी थी और वृद्घा के एक शुभचिंतक की सलाह पर वृद्घा ने पुलिस में मारपीट की शिकायत कर दी। गुड्डी देवी की यह हरकत पेशबंदी में की गई बताई गई है।







Leave a comment