0 क्रय विक्रय और जुझारपुरा केन्द्रों पर गेहूं की खरीद हुई चालू
कोंच-उरई। गेहूं की सरकारी खरीद के लिये हालांकि पहली अप्रैल से क्रय केन्द्रों को काम शुरू करना था लेकिन कतिपय तकनीकी कमियों के कारण दस बारह दिन बाद धीरे धीरे केन्द्रों पर खरीद शुरू होती जा रही है। आज ब्लॉक प्रमुख कोंच ऐन्द्रकुमार सिंह बबलू विरगुवां ने एक ही कैम्पस में अवस्थित सहकारी क्रय विक्रय समिति और एलएसएस जुझारपुरा के क्रय केन्द्रों का पहले तुला का वैदिक रीति से पूजन करके फिर फीता काट कर उद्घाटन किया। इस अवसर पर उन्होंने केन्द्र संचालकों से आग्रह किया कि किसानों का पूरा ध्यान रखा जाये और उन्हें सरकार द्वारा निर्धारित 1525 रुपये प्रति कुंतल का निर्धारित मूल्य देने में किसी भी प्रकार की गांठें न लगाई जायें। उन्होंने कहा कि बैसे ही किसान प्रकृति की मार से आहत है उसे और कष्ट पहुंचाने की कोशिश न की जाये। उन्होंने किसानों को भी आगाह किया कि मंडी में औने पौने दामों पर अपनी उपज बेचने के बजाये सरकारी खरीद केन्द्रों पर ही गेहूं तौलवायें। क्रय विक्रय अध्यक्ष हरिश्चंद्र तिवारी, एलएसएस जुझारपुरा अध्यक्ष प्रतिपालसिंह गुर्जर ने आभार जताया। इस दौरान वरिष्ठ सपा नेता सरनामसिंह यादव, सत्येन्द्रकुमार शीलू पडरी, प्रभूदयाल गौतम, श्यामकिशोर गुर्जर, रामराजा निरंजन, अशोक गुप्ता, जयनारायण झा, रामकुमार शर्मा, राजेश शुक्ला, रामप्रकाश, कृष्णकुमार दुवे लौना, देवेन्द्र चतुर्वेदी छानी, अयोध्याप्रसाद अवस्थी छानी, विजयकुमार पटेल जुझारपुरा आदि मौजूद रहे।







Leave a comment