27c0e33e-70ae-40cd-b9cb-6e01381eb0ceउरई। संत गाडगे श्रीवास समाज सेवा समिति (जीएसफोर) द्वारा भारत रत्न बाबा साहब भीमराव अंबेडकर जी का 125 वां जन्मोत्सव श्रद्धा व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर उरई नगर के अंबेडकर चैराहा पर स्थित बाबा साहब की प्रतिमा पर जीएसफोर समिति के सदस्यों द्वारा सर्वप्रथम माल्यार्पण किया गया। तत्पश्चात वहां पर उपस्थित जीएसफोर के समस्त पदाधिकारियों, सदस्यों एवं सम्मानित नगरवासियों द्वारा बाबा साहब के द्वारा बताये गये सत्मार्गों पर चलने का संकल्प लिया गया। इस अवसर पर समिति के द्वारा अंबेडकर चैराहा पर ही स्टाॅल लगाकर शर्बत का वितरण किया गया तत्पश्चात विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया।
इस अवसर पर प्रमुख रूप से मुकेश बम्हौरी, विनोद श्रीवास (गुडडू भैय्या) समिति अध्यक्ष अजय प्रकाश जी, डाॅ. जीपी वर्मा, डाॅ. राजेश कुमार, एडवोकेट महेंद्र श्रीवास, इंजीनियर सतीश श्रीवास, राजकुमार श्रीवास, चंद्रशेखर आजाद, रामहेत वर्मा, डीपी सर, महेंद्र श्रीवास, आरडी सागर, रामकृष्ण, बृज बिहारी, राजकिशोर श्रीवास, हरेंद्र श्रीवास, धर्मेंद्र श्रीवास, शम्भू प्रसाद, चंद्र प्रकाश आदि प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।

Leave a comment