27c0e33e-70ae-40cd-b9cb-6e01381eb0ceउरई। नया रामनगर में प्रख्यात शिक्षक नेता गिरेद्र सिंह कुशवाहा के आवास पर स्वराज अभियान संगठन की बैठक में सूखा ग्रस्त बंुदेलखंड में किसानों की लगातार मौतों पर दुख जताते हुए केंद्र और यूपी की सरकारों को जिम्मेदार ठहराया।
बैठक को संबोधित करते हुए युवा नेता अंशुमन सिंह सेंगर ने कहा कि स्वराज अभियान गत् वर्ष नवबंर में ही सरकार को बंुदेलखंड के बेहद नाजुक हालातों की जानकारी दे चुका था। फिर भी उनके संबंल के लिए प्रभावी कदम नही उठाये गये। युवा नेता पंकज सहाय ने कहा कि सरकारें माफियाओं के एक फोन पर फोरलेन का मार्ग बदल देती हैं। वहीं किसानों की मौत भी उन्हें जगाने में नाकाम है। युवा नेता नरेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि भ्रष्टाचार में लिप्त अधिकारी व वोट बैंक की राजनीति ने बुंदेलखंड के हालात थार के रेगिस्तान जैसे बना दिये हैं। जिला प्रभारी गिरेंद्र सिंह कुशवाह ने कहा कि अखिलेश सरकार द्वारा सीमित लोगों को बांटे जा रहे राहत पैकटों से समस्या का हल नही होगा। उन्होंने केंद्र व राज्य सरकार से कर्ज माफी और सिचाई के ठोस प्रबंध के लिए कदम उठाने का आग्रह किया। भग्गू लाल बाल्मीकि, पुष्पेंद्र सिंह गुर्जर, कल्लन खां, अमित खंगार, दिनेश कनौजिया, नीतेश चंद्रा, सत्यनारायण तिवारी आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Leave a comment