खेतों में लगी आग से किसानों की मेहनत हुई खाक

रामपुरा-उरई। थाना क्षेत्र के टीहर ग्राम में खेतों में भड़की आग ने आज दावानल का रूप ले लिया। प्रचंड आग देखकर ग्रामीणों में दहशत छा गयी। दमकल केन्द्र को तत्काल ही मोबाइल से आग लगने की सूचना दे दी गयी थी। इसके बावजूद दमकल गाड़ी तब मौके पर पहुंची जब वह पूरा सत्यानाश कर चुकी थी।
अग्निकांड में सबसे ज्यादा नुकसान मोहन सिंह सिकरवार का हुआ। उनकी तीन एकड़ से ज्यादा खेती में पकी खड़ी फसल का एक दाना नहीं बचा। उन्होंने आधी जमीन में गेहूं और आधी जमीन में बेझर बोयी थी। सर्वनाश देख मोहन सिंह सिकरवार का पूरा परिवार बदह वास हो गया है। उनके बगल में राजकुमार त्रिपाठी के गन्ने के खेत को भी आग ने चपेट में ले लिया। इसके अलावा प्रेम प्रकाश सक्सेना का यूकिलिप्टस का बगीचा भी इस अग्निकांड की भेंट चढ़ गया। उनके बगीचे में यूकिलिप्टस के लगभग 400 पौधे तैयार हो रहे थे। सारे पौधे तपिश में झुलसकर निर्जीव हो गये।

Leave a comment