उरई –मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी में डी एम संदीप कौर रविवार की रात औचक निरीक्षण के लिए पहुंच गयी। इस दौरान इ एम ओ तो मौजूद थे लेकिन उनके अलावा जिन डॉक्टर की ड्यूटी थी वे और अन्य स्टाफ का कोई पता नहीं था। अफरातफरी का माज़रा देख दी एम संदीप कौर का पारा चढ़ गया। उन्होंने अपने मोबाइल से सी एम एस डॉक्टर मेजर रणवीर सिंह को कॉल किया लेकिन उन्होंने फोन नहीं उठाया। डी एम ने इसके बाद मेडिकल कॉलेज के प्रिंसिपल डॉक्टर सुरेश चंद्रा को बुलावा भेजा। डी एम की कॉल पर भागे भागे आये डॉक्टर चंद्रा ने भी सी एम इस को फोन किया लेकिन उन्होंने प्रिंसिपल का भी फोन उठाना गवारा नहीं किया। झल्लाई डी एम ने आज उनके खिलाफ शासन को पत्र भेज दिया है।
इस बीच जिले में चिकित्सा सेवा की ख़राब हालत को देखते हुए डी एम ने सरकारी अस्पतालों की नकेल कसने का अभियान छेड दिया है। अगले तीन महीने तक सरकारी अस्पतालों के औचक निरीक्षण का अभियान चलेगा। दूसरी और ट्रामा सेंटर के शुरू होने के बाद सी एम एस डॉ बी बी आर्या द्वारा जिला अस्पताल की इमरजेंसी बंद करने पर भी डी एम ने नाराजगी जताई है।






Leave a comment