जालौन। नगर में चोरी और टप्पेबाजी की घटनाऐं थमने का नाम नहीं ले रही हैं। चोरों व टप्पेबाजों पर कार्यवाही न होने से बेखौफ चोर और टप्पेबाज एक के बाद एक घटनाओं को अंजाम देने में लगे हैं। शनिवार को भी अज्ञात टप्पेबाजों ने एक युवक की बाइक की डिग्गी में रखे 40 हजार रूपए उड़ाए।
लखनऊ के अमीनाबाद निवासी दिनेशचंद्र अपनी बाइक से एक अन्य साथी के साथ किसी काम के चलते नगर में आया था। यहां उसने स्टेट बैंक के एटीएम से 40 हजार रूपए निकालकर बाइक की डिग्गी में रख लिए। इसके बाद वह पास में ही एक दुकान पर खड़े होकर कोल्ड डिंªक पीने लगे। तभी किसी अज्ञात टप्पेबाज ने बाइक की डिग्गी में रखे पूरे रूपए उड़ा दिए। एक के बाद एक लगातार हो रही घटनाओं से नगरवासियों में स्थानीय पुलिस के प्रति गहरा आक्रोश है।

Leave a Reply