जालौन। पुरानी रंजिश को लेकर दबंगों द्वारा गाली-गलौज व मारपीट किए जाने की शिकायत पीडि़त ने कोतवाली में तहरीर देते हुए की।
कोतवाली क्षेत्र के ग्राम खर्रा निवासी परमात्मा शरण दोहरे ने पुलिस को बताया कि 11 जनवरी को उसके पुत्र का झगड़ा गांव के ही दबंग भानु यादव से हो गया था। जिसकी शिकायत उसके द्वारा कोतवाली में की गई थी। जिससे रंजिश मानकर बैठे उक्त भानु के पिता जगत सिंह हाथ में लाठी लेकर शुक्रवार की सायं लगभग 7 बजे उसके घर में घुस आए। और उसके साथ गाली-गलौज करने लगे। मना करने पर उन्होंने उसके साथ मारपीट कर दी।

Leave a Reply