जालौन। साइकिल जनजागरण यात्रा के सातवें दिन सपाइयों ने नगर व ग्रामीण क्षेत्र में साइकिल चलाकर नगरवासियों को सरकार की उपलब्धियों एवं समाजवादी एम्बुलेंस सेवा, कन्या विद्याधन, समाजवादी पेंशन योजना आदि जनहितकारी योजनाओं की जानकारी दी।
साइकिल जन जागरण यात्रा के सातवें दिन ग्रामीण क्षेत्र में नारायण सिंह सेंगर ने ग्राम उदोतपुरा में हरी झंडी दिखाकर साइकिल यात्रा को रवाना किया। वहीं नगर क्षेत्र में वरिष्ठ सपा नेता वंशगोपाल सोनी ने एसडीएम कार्यालय के पास से हरी झंडी दिखाकर साइकिल यात्रा को रवाना किया। इस दौरान साइकिल यात्रा के माध्यम से सपा कार्यकर्ताओं द्वारा गांव उदोतपुरा, देवरी, कुंदनुरा, तांबा, हथेरी, क्यामदी गांव में तथा नगर के मुहल्ला फर्दनवीस, जोशियाना एवं मुरली मनोहर में गली-गली भ्रमण किया गया। वहीं, प्रत्येक गांव व मुहल्ले में नुक्कड़ सभा का भी आयोजन किया गया। जिसमें पूर्व सपा नगर अध्यक्ष चंद्रप्रकाश यादव उर्फ थोपन, सपा नगर अध्यक्ष इकबाल मंसूरी, विधायक प्रतिनिधि दीपू त्रिपाठी, सभासद नफीस सिद्दीकी ने लोगों को सपा सरकार की चार वर्ष की उपलब्धियों एवं सरकार द्वारा आमजन के हितार्थ चलाई जा रही तमाम जनहितकारी योजनाओं से अवगत कराया। इसके अलावा वरिष्ठ सपा नेता थोपन यादव, दीपू त्रिपाठी, सुखदेव राजावत, कृपाल सिंह गुर्जर, दयाशंकर यादव, अनुराग निरंजन, सुभाष वर्मा उर्फ भूरे, सुरेश राव डेंगरे, पूता सिंह, सभासद नफीस सिद्दीकी, सोनू मंसूरी, मोंटू मिश्रा, आदि सहित लगभग आधा सैंकड़ा से अधिक कार्यकर्ताओं ने साइकिल चलाकर लोगों को सपा सरकार की नीतियों के बारे में अवगत कराया।
फोटो परिचय -ः साइकिल जनजागरण यात्रा







Leave a Reply