उरई(जालौन)। पिछले कई माह से पांच हजार रुपये का इनामी बदमाश पुष्पेन्द्र जाटव पुत्र प्रताप जाटव निवासी बघौरा उरई को स्वाट टीम ने सातमील बंबा के पास पुलिस मुठभेड़ में तमंचा सहित गिरफ्तार किया जो किसी लूट की घटना को अंजाम देने के इरादे से खड़ा था उसके अन्य साथी भागने में सफल हुए।
आज यहां सदर क्षेत्राधिकारी डा. जंगबहादुर सिंह यादव ने अपने कार्यालय में पत्रकार वार्ता में बताया कि पुष्पेन्द्र जाटव पुत्र प्रताप जाटव निवासी मोहल्ला बघौरा उरई के विरूद्ध जालौन कोतवाली में कई संगीन धाराओं में मुकदमा दर्ज है जिसमें हत्या, लूट डकैती आदि शामिल है। एक दर्जन मुकदमे दर्ज होने से वह खाकी की पकड़ से दूर था इसीलिए पुलिस अधीक्षक बब्लू कुमार ने उसके ऊपर पिछले महीने पांच हजार रुपये का इनाम घोषित कर दिया था। बीती रात स्वाट टीम प्रभारी बीपी चतुर्वेदी को मुखबिर द्वारा सूचना मिली कि पांच हजार रुपये का इनामी बदमाश पुष्पेन्द्र जाटव किसी लूट की वारदात को अंजाम देने के लिए अपने अन्य साथियों के साथ सातमील बंबा के पास खड़ा है। सूचना पर स्वाट टीम एसआई रामप्रकाश, एसआई धीरेन्द्र कुमार ने घेराबंदी की तो पुष्पेन्द्र जाटव ने पुलिस पार्टी पर फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस ने बचाव की मुद्रा में उसे धर दबोचा। पकड़े गय बदमाश से जब कड़ी पूंछताछ की तो उसने अपना नाम पुष्पेन्द्र जाटव पुत्र प्रताप जाटव निवासी मोहल्ला बघौरा थाना कोतवाली उरई बताया जिसके अन्य साथी भागने में सफल हुए। गिरफ्तार पुष्पेन्द्र के पास से एक देशी तमंचा एक जिंदा कारतूस तथा दो खोखा बरामद किए गए। इस मौके पर स्वाट टीम प्रभारी सहित उनकी टीम को पुलिस अधीक्षक बब्लू कुमार ने पुरस्कृत करने की घोषणा की।
फोटो परिचय- गिरफ्तार इनामी बदमाश 07_May2016-1

Leave a Reply