08orai07केंच-उरई। ब्लॉक कोंच के ग्राम डाढी में एक व्यक्ति द्वारा दबंगई करके आधा कुआ पाट कर अबैध ढंग से किया गया निर्माण आज पुलिस ने गिरवा दिया है। कल कोतवाली में आये इस मामले में डीएम के त्वरित एक्शन के बाद सक्रिय हुई पुलिस ने निर्माण मिसमार कराया।
ग्राम डाढी में बर्ष 1974 में तत्कालीन ग्राम प्रधान बच्चीलाल ने उक्त कुआ खुदवाया था, बाद में दूसरे प्रधान ब्रजमोहन तिवारी ने उक्त कुये का पक्का निर्माण करा कर सार्वजनिक उपयोग के लिये गांव को समर्पित किया था। पिछले दिनों गांव के एक तथा कथित दबंग ने आधे कुये को पाट कर उस पर बीम लगा दी दी मकान का निर्माण भी कर लिया जिससे ग्रामीणों को पानी के लिये दिक्कतें पेश आने लगी थीं। कल कोतवाली में समाधान दिवस के दौरान राजेन्द्रकुमार पुत्र सुखलाल ने डीएम संदीप कौर को प्रार्थना पत्र देकर उक्त समस्या जब उठाई तो डीएम ने फौरी संज्ञान लेकर तत्काल एक टीम एसआई रवीन्द्र त्रिपाठी के नेतृत्व में गांव भेजी। टीम ने लौट कर रिपोर्ट दी कि बाकई कुआं अबैध अतिक्रमण की चपेट में है। पुलिस ने उक्त निर्माण मिसमार करा कर कुआ अवमुक्त करा कर गांवबालों के लिये खुलवा दिया है।

Leave a Reply