कोंच-उरई। नरशुराम जयंती के उपलक्ष्य में विप्र समुदाय द्वारा कल 9 मई को निकाले जाने बाली भगवान परशुराम जी की शोभायात्रा की अगुवाई चित्रकूट स्थित कामतानाथ मुख्य द्वसा के महंत रामानंदाचार्य रामस्वरूपाचार्य ब्रह्मड्ढचारी जी के नेतृत्व में निकाली जायेगी। उक्ताशय की जानकारी ब्राह्मड्ढण महासभा के अध्यक्ष देवीदयाल रावत ने देते हुये बताया है कि शोभायात्रा रामकुड से सुबह 9 बजे से प्रारंभ होकर मुख्य राजमार्ग से गुजरती हुई गोखलेनगर स्थित महासभा परिसर पहुंचेगी जहां प्रसाद वितरित किया जायेगा। इससे पूर्व प्रातरू 7 बजे महासभा परिसर स्थित भगवान परशुराम मंदिर में अभिषेक और हवनादि कार्यक्रम आयोजित किये जायेंगे।






Leave a Reply