cropped-27c0e33e-70ae-40cd-b9cb-6e01381eb0ce11.pngउरई। रंगदारी न देने पर जाति सूचक शब्दों के साथ धमकाने के कारण पीड़ित ने मुकदमा लिखाने के लिए कोतवाली में तहरीर दे दी है।
मोहल्ला रामनगर निवासी शैलेंद्र के मुताबिक लेन-देन के एक मामले में उसे दूसरे पक्ष से एसपी के यहां प्रार्थनापत्र देने पर अपने रुपये वापस मिल गये थे। कोंच निवासी विकास इस मामले में उनके बीच आ गया और उक्त रुपयों में 30 हजार रुपये कमीशन मांगने लगा। न देने पर उसने जाति सूचक शब्दों के साथ उसे धमकी देकर आतंकित किया। पुलिस प्रार्थना पत्र पर मामले की जांच कर रही है।

Leave a Reply