उरई। उत्तर प्रदेश ग्राम प्रधान संघ के जिला अध्यक्ष अमित द्विवेदी इतिहास ने प्रदेश अध्यक्ष की संस्तुति पर राघवेंद्र सिंह सेंगर को संघ का महासचिव नियुक्त किया है।
अमित द्विवेदी इतिहास ने आज प्रधानों के साथ महत्वपूर्ण बैठक की इसमें सामूहिक हित के मामलों पर संघर्ष की योजना बनाई गई। इसी दौरान उन्होंने माधौगढ़ ब्लाॅक के ग्राम कुरसेड़ा के युवा प्रधान राघवेंद्र सिंह सेंगर को जिला महासचिव नियुक्त करने की घोषणा की। अमित द्विवेदी इतिहास ने बताया कि राघवेंद्र एमबीए किया है। वे अहमदाबाद में एक कंपनी में कार्यरत थे लेकिन गांव के विकास का जज्बा होने के कारण उन्होंने नौकरी छोड़कर प्रधान बनने का फैसला किया। संघ को उनकी सेवाओं से काफी उम्मीदें हैं।







Leave a Reply