0 तहसील सभागार में संपन्न हुआ निर्विरोध निर्वाचन
11orai06 11orai07कोंच-उरई। उत्तर प्रदेश राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद् की कोंच तहसील इकाई का निर्वाचन यहां तहसील सभागार में संपन्न हुआ। सर्वसम्मति से हुये इस निर्वाचन में तहसील कोंच के संग्रह अमीन निर्भयसिंह यादव को अध्यक्ष और लेखपाल मुलायमसिंह निरंजन को मंत्री चुना गया। निर्वाचन अधिकारियों ने सभी नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को पद एवं दायित्व की शपथ भी दिलाई। इस मौके पर अध्यक्ष निर्भयसिंह ने सभी कर्मचारी बंधुओं का आभार जताते हुये कहा कि उन्हें जो जिम्मेदारी उन लोगों ने सौंपी है उसका भली प्रकार निर्वहन करने का तहे दिल से प्रयास करूंगा और किसी भी संघर्ष की स्थिति में अग्रपंक्ति में रह कर कर्मचारी हितों के लिये लड़ता रहूंगा।
यहां तहसील सभागार में उत्तर प्रदेश राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद् का अधिवेशन निर्वाचन अधिकारी द्वय शत्रुघ्न सिंह व लज्जाराम की देखरेख में निपटा जिसमें संगठन की कोंच तहसील इकाई का महत्वपूर्ण निर्वाचन संपन्न हुआ। निर्विरोध निपटे चुनाव में तहसील के संग्रह अमीन निर्भय सिंह यादव अध्यक्ष, तकनीकी सहायक इंजीनियर राजीव रेजा उपाध्यक्ष, लेखपाल मुलायम सिंह निरंजन मंत्री, सींचपाल दयाशंकर याज्ञिक संयुक्त मंत्री, नलकूप विभाग के जयनारायण श्रीवास्तव वित्तमंत्री, सफाई कर्मचारी संघ के संतोषकुमार निरंजन संगठन मंत्री, अनुसेवक नूरउद्दीन जिला प्रतिनिधि, आंगनवाड़ी सुमन चैरसिया सम्प्रेक्षक, राजस्व निरीक्षक अशोककुमार माडिया प्रभारी/प्रवक्ता चुने गये। सभी पदाधिकारियों का कर्मचारी साथियों ने मान्यार्पण कर स्वागत किया। अध्यक्षता राज्य कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष शीलकुमार दूरवार ने की एवं संचालन राजीव रेजा ने किया। इस दौरान प्रेमनारायण मिश्रा, अतुल शर्मा, कैलाश प्रजापति, फूलसिंह पाल, रवीन्द्र शुक्ला, नवीन दीक्षित, नरेन्द्र यादव, अरविंद झा, योगेशकुमार, रेखा जाटव, सियाराम, लाखनसिंह आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply