जालौन-उरई। उत्तर प्रदेश राज्य संयुक्त कर्मचारी संघ के निर्विरोध निर्वाचन में रामदत्त निरंजन को अध्यक्ष व महेंद्र कुमार निरंजन को मंत्री चुना गया।
उत्तर प्रदेश राज्य संयुक्त कर्मचारी संघ व तहसील संयुक्त कर्मचारी परिषद का चुनाव तहसील परिसर में संपन्न हुआ। निर्वाचन अधिकारी अखिलेश शर्मा व लज्जाराम श्रीवास ने संयुक्त रूप से बताया कि उक्त चुनाव निर्विरोध संपन्न हुआ। जिसमें सर्वसम्मति से रामदत्त निरंजन को अध्यक्ष पद पर तथा महेंद्र कुमार निरंजन को मंत्री पद पर चुना गया। इसके अलावा वरिष्ठ उपाध्यक्ष के पद पर धर्मेंद्र भास्कर, राजनारायण वर्मा संयुक्त मंत्री, सुरेंद्र कुंमार संगठन मंत्री, दीपक वर्मा जिला प्रतिनिधि, चंद्रप्रकाश को संप्रेक्षक के पद पर चुना गया। वहीं, पर्यवेक्षक के रूप में सतीशचंद्र वर्मा उपस्थ्ति रहे। इस मौके पर शील कुमार दूरबार, शरीफ खां, जेपी गुबरेले, शिवराज सिंह निरंजन, धर्मेंद्र कुमार, पुष्पेंद्र कुमार, दुर्गाचरन, प्रियंका वर्मा, लवी गुप्ता, शिवनंदन बाबू, सुनील कुशवाहा, अजय कुमार, तेज प्रकाश, महेश बौद्ध, कौशलेंद्र श्रीवास्तव, अनिल कुमार, मनोज कुमार, सुरेंद्र कुमार, राजनारायण आदि लेखपाल उपस्थित रहे।







Leave a Reply