11orai03जालौन-उरई। अतिक्रमण की समस्या से निपटने के लिए शनिवार को व्यापारियों के साथ एक बैठक की जाएगी। इसके उपरांत नगर में अतिक्रमण हटाओ अभियान की शुरूआत की जाएगी। यह बात अतिक्रमण की समस्या को लेकर कोतवाली परिसर में आयोजित बैठक के दौरान एसडीएम व पालिका ईओ ने संयुक्त रूप से उपस्थित नगर के समाजसेवियों व गणमान्य नागरिकों को संबोधित करते हुए कही।
नगर में कोढ़ में खाज की तरह से फैल रहे अतिक्रमण को लेकर एक बैठक का आयोजन उपजिलाधिकारी एसपी अग्रवाल की अध्यक्षता में पुलिस क्षेत्राधिकारी कुलदीप सिंह, नगर पालिका ईओ रविंद्र कुमार व सफाई निरीक्षक सुरेश यादव की उपस्थिति में कोतवाली परिसर में आयोजित की गई। जिसमें उपस्थित समाजसेवियों व गणमान्य नागरिकों ने बताया कि नगर में अतिक्रमण की समस्या विकराल रूप धारण करती जा रही है। जिसमें स्टैट बैंक चैराहा, तहसील गेट, सब्जी मंडी, पानी की टंकी सहित झंडा चैराहा पर अतिक्रमण सबसे अधिक है। जिसके चलते यातायात तो प्रभावित होता ही है साथ ही पैदल चलने वालों को भी काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। इस समस्या से निपटने के लिए तय किया गया कि शनिवार को स्थानीय व्यापारियों की एक बैठक तहसील सभागार में आयोजित की जाएगी। जिसमें व्यापारियों को अतिक्रमण हटाए जाने के लिए निर्देशित किया जाएगा। यदि इसके बाद भी बात न बनी सबसे पहले अतिक्रमण वाले स्थलों को चिह्नित कर वहां की वीडियोग्राफी कराई जाएगी। तत्पश्चात् अभियान चलाकर अतिक्रमण हटाया जाएगा। इस मौके पर चैकी प्रभारी राजेंद्र सिंह यादव, ब्लाॅक प्रमुख तिलक सिंह जाटव, अशोक यादव, हरिश्चंद्र यादव, बारे कक्का, नारायण सिंह सेंगर, हाजी मंसब खां, सुरेश राव डेंगरे, चैनू गैस, अनुराग निरंजन, फानिश खान आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply