0 विधानसभा चुनाव के लिए प्रशासनिक कवायद तेज
cropped-27c0e33e-70ae-40cd-b9cb-6e01381eb0ce11.pngउरई। अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव में जीर्णशीर्ण और जोखिम पूर्ण होने से चैबीस मतदेय स्थल नये भवनों में स्थापित किये जायेंगे। साथ ही फिलहाल चार नये मतदेय स्थल भी बनाये जायेगें।
कलैक्टेªट सभाकक्ष में जिलाधिकारी संदीप कौर की अध्यक्षता में मतदेय स्थलों के निर्धारण के लिए बैठक आयोजित हुई। जिसमें सांसदों और विधायकों के प्रतिनिधियों व राजनैतिक दलों के पदाधिकारियों ने भाग लिया। जिलाधिकारी ने उनसे ऐसे मतदेय स्थल के नाम मांगे जिन्हें भवन जर्जर हो जाने की वजह से बदले जाने की आवश्यकता है। जिलाधिकारी ने कहा कि कोई मतदेय स्थल ऐसा नही होना चाहिए जहां मतदताओं को दो किलोमीटर से अधिक दूरी नापनी पड़ती हो। राजनैतिक कार्यकर्ताओं ने इसके मददेनजर विसंगतियों का जिक्र करते हुए कई नये मतदेय स्थल बनाने का सुझाव दिया। जिलाधिकारी ने कहा कि वे लिखित में सुझाव दें तांकि उनका निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार परीक्षण कराकर फैसला लिया जा सके।
बैठक में अपर जिलाधिकारी आनंद कुमार, उपजिलाधिकारी सदर संजय कुमार सिंह, उपजिलाधिकारी कोंच डाॅ. ऐबी सिंह, उपजिलाधिकारी कालपी गोर लाल शुक्ल और उप जिलाधिकारी माधौगढ़ प्रेम चंद्र सिंह यादव मौजूद रहे।

Leave a Reply