cropped-27c0e33e-70ae-40cd-b9cb-6e01381eb0ce11.pngउरई। हरी खाद बनाने के लिए ढैचा बीज सरकारी विक्रय केंद्रों से खरीदने पर 50 प्रतिशत अनुदान देय होगा। यह जानकारी उप निदेशक कृषि अनिल कुमार पाठक ने दी।
पिछले कुछ वर्षों से रासायनिक खादों के विकल्प के रूप में ढैचा उगाकर हरी खाद तैयार करने की जागरूकता किसानों में आई है। इसे देखते हुए वर्तमान वर्ष में सरकार ने ढैचा के बीज की पर्याप्त उपलब्धता जिले के सरकारी बीज भण्डारों पर सुनिश्चित कर दी है। एक कुतंल ढैचा बीज का मूल्य 36 सौ रुपये रखा गया है। जिसमें 50 प्रतिशत मूल्य सरकार वहन करेगी।
उपनिदेशक ने बताया कि अधिकतम 2 हैक्टेयर हरी खाद के लिए एक किसान को ढैचा बीज मिल सकेगा। बीज प्राप्त करने के लिए किसान का पंजीकरण होना जरूरी है। पूर्व से पंजीकृत किसान को नया पंजीकरण कराने की जरूरत नही है।

Leave a Reply