उरई। जिलाधिकारी संदीप कौर ने उपजिलाधिकारियों के कार्यक्षेत्र में परिवर्तन किया है। आठ महीने पहले प्रमोशन में आरक्षण खत्म करने के फैसले के क्रम में पदावनत हुए उपजिलाधिकारी जल राजन चैधरी की यथावत बहाली के बाद उन्हें कालपी में बतौर एसडीएम तैनात कर दिया गया है। कोंच के उप जिलाधिकारी डाॅ एबी सिंह को अतिरिक्त उप जिलाधिकारी के रूप में मुख्यालय पर बुला लिया गया है। उधर कालपी के वर्तमान उपजिलाधिकारी गोरेलाल शुक्ल को कोंच में नया उपजिलाधिकारी बना दिया गया है।







Leave a Reply