12orai01जालौन-उरई। गुरुवार सुबह अचानक मुंसिफ कोर्ट के सामने से गुजर रही मारुति वैन में आग लग गयी जिससे वह धू धू कर जलने लगी और वहां अफरा तफरा मच गयी। दमकल ने मौके पर पहुंचकर आग को बुझाया।
ग्राम छिरिया सलेमपुर निवासी धीरेंद्र सिंह दोहरे सुबह अपनी मारुति वैन को लेकर नगर में आया था तथा गाड़ी को ठीक कराकर सवारियां बैठकर देवनगर चैराहे से घर की ओर जा रहा था। तभी मुंसिफ कोर्ट के सामने से गुजरने पर उसमें अचानक आग लग गयी। चंद मिनटों में ही गाड़ी आग का गोला बन गयी तथा वह धूं धूं कर जलने लगी। नगर के मुख्य मार्ग पर गाड़ी जलने तथा मुंसिफ न्यायालय सुबह का होने के कारण वहां पर जाम लग गया। गाड़ी में आग लगने की सूचना दमकल विभाग को दी गयी जिस पर मौके पर पहुंची गाड़ी ने आग को बुझाया। लोगों ने बताया कि गाड़ी में सिलेंडर लगे होने के कारण उसमें आग लगी है। आग लगने से कोई जनहानि नहीं हुई है।

Leave a Reply