cropped-27c0e33e-70ae-40cd-b9cb-6e01381eb0ce11.pngउरई। श्रमजीवी प्रेस क्लब उरई जनपद जालौन के अध्यक्ष सुरेश खरकया ने बताया कि प्रेस क्लब की महत्वपूर्ण बैठक शहीद अशफाक उल्ला बालिका इंटर कालेज जिला परिषद के पास उरई में 13 मई शुक्रवार को पूर्वान्ह 11 बजे होने जा रही है। जिसमें आगामी 21 मई को उरई में होने जा रही राष्ट्रीय पत्रकारिता संगोष्ठी की रूप रेखा को अंतिम रूप दिया जायेगा। संगोष्ठी में अतिथि के रूप में आ रहे वरिष्ठ पत्रकारों की स्वीकृतियां प्राप्त हो गई है। उन्होंने सभी श्रमजीवी पत्रकार साथियांे से अपेक्षा की है कि वह 13 मई को होने वाली बैठक में जरूर हिस्सा लें।

Leave a Reply