cropped-27c0e33e-70ae-40cd-b9cb-6e01381eb0ce11.pngकोंच-उरई। आज दोपहर अपनी मां को समथर छोड़ कर लौट रहे एक युवक को तीन लोगों ने सैरा के पास रोक कर लाठी डंडों से मारपीट करके अधमरा कर दिया। इस घटना के दौरान पिटने बाले युवक राजू सविता पुत्र बालाप्रसाद निवासी गांधीनगर कोंच का मोबाइल, जंजीर और पांच सौ रुपये भी आपाधापी में कहीं गुम हो गये। पीड़ित ने कोतवाली में तहरीर देकर संजू पटैरया पुत्र दिनेश पटैरया निवासी डाढी, विनय सेंगर पुत्र शिशुपाल निवासी गांधीनगर तथा शिवम चैबे पुत्र पप्पू चैबे निवासी सुभाषनगर को आरोपित किया है। इस घटना को पुरानी अदावत से भी जोड़ कर देखा जा रहा है।

Leave a Reply