11orai10कोंच-उरई। भारतीय जन नाट्य संघ इप्टा की कोंच इकाई द्वारा चैबे पार्क में जारी एक माह के निःशुल्क प्रशिक्षण शिविर में आज अभिनय में पारंगत रंगकर्म बिधा से जुड़े लोगों ने बाल और युवा रंगकर्मियों को एक्टिंग की बारीकियों से परिचित कराया। बच्चे भी बड़े मनोयोग से प्रशिक्षण प्राप्त करने में लगे हैं।
16वीं निःशुल्क ग्रीष्म कालीन प्रशिक्षण कार्यशाला में इप्टा अध्यक्ष अतुल चतुर्वेदी के निर्देशन में बच्चे कला की बिभिन्न विधाओं के बारे में जानकारियां हासिल करने में जुटे हैं। कार्यशाला नाट्य निर्देशक हारून अहमद कादरी द्वारा अभिनय योगाभ्यास कराया गया तथा प्रतिभागियों को समूहों में बांट कर किसान समस्या, महिला हिंसा, पेयजल संकट, दहेज प्रथा, बेरोजगारी आदि बिषयों पर प्रतिभागियों से नाट्य मंचन कराया गया और समूह चर्चा भी की गई। संगीत निर्देशक तलत खान ने सुरों का अभ्यास कराया और कुछ जरूरी टिप्स दिये। शिवांगी चतुर्वेदी व मंजरी मिश्रा ने मेंहदी की विभिन्न डिजरइनें पेंसिल से उकेर कर समझाईं। आज 134 प्रशिक्षु मौजूद रहे। इस दौरान इप्टा महासचिव राशिद अली, पारसमणि अग्रवाल, भास्कर गुप्ता, रामकिशोर कुशवाहा, नमन चतुर्वेदी, नमन तिवारी, अमन कौशिक, ट्विंकल राठौर आदि मौजूद रहे। कार्यशाला का आगाज इप्टा गीत बजा नगाड़ा शांति का से हुआ और समापन आजादी ही आजादी से।

Leave a Reply