0 निःशुल्क प्रशिक्षण दे बच्चियों को संगीत में पारंगत करने की कोशिश
0 पं. रामरतन तिवारी संगीत महाविद्यालय में जारी है एक माह का प्रशिक्षण शिविर
11orai09कोंच-उरई। गीत संगीत ईश्वर प्रदत्त ऐसी नेमत है जिसके माध्यम से व्यक्ति अपने मनोभावों को बहुत ही सहजता से प्रकट कर सकता है। इसके माध्यम से परमात्मा का सामीप्य ज्यादा निकट अनुभव होता है। यह बात आज यहां पं. रामरतन तिवारी संगीत महाविद्यालय की प्राचार्या कुंती तिवारी ने संगीत की प्रशिक्षु बालिकाओं से कही। उन्होंने महाविद्यालय में संगीत का निरूशुल्क प्रशिक्षण देने के लिये एक माह का प्रशिक्षण शिविर आयाजित किया है जिसमें तीस बच्चियां संगीत और सुरों की बारीकियां सीख रहीं हैं।
कोंच जैसी छोटी जगह में वास्तव में शिक्षण प्रशिक्षण की तमाम बिधाओं का घोर अभाव है जिसके चलते बच्चे अपनी रुचि के अनुसार अपनी आगे की पढाई या तो कोंच से बाहर जाकर कर पाते हैं और या फिर उन्हें अपनी रुचियों की भ्रूण हत्या करनी पड़ती है। ऐसे में संगीत प्रेमियों के लिये आशा की एक बड़ी किरण बना है पं. रामरतन तिवारी संगीत महाविद्यालय जिसमें बच्चों को संगीत और सुरों की बारीकियों से परिचित कराने के लिये ही नहीं बल्कि उन्हें इस विधा में पारंगत करने का वीणा उठाया है कॉलेज की प्राचार्या कुंती तिवारी और उनके सहयोगियों संगीत शिक्षक इंदु तिवारी, पूजा द्विवेदी, सुशील कुमार आदि ने। शिविर में तीस बच्चियां हैं जिन्हें फिलहाल शास्त्रीय संगीत, भजन, कव्वाली, गजल, लोक गायन, बुंदेली ठुमरी, दादरा, रसिया, लोक नृत्य आदि का प्रशिक्षण कल से प्रारंभ किया गया है। कुंती ने बताया है कि ताल वादन में सोलह मात्रा, दीपचंदी चैदह मात्रा, आधा ताल चैदह मात्रा, छह मात्रा दादरा, आठ मात्रा कहरवा तथा रूपक सात मात्रा, राग वागेश्री, सोलो वादन आदि का प्रशिक्षण दिया जा रहा है। आगामी 23 मई को शिविर के भव्य समापन पर प्रशिक्षुओं को पुरस्कृत करने की भी योजना है, इसके अलावा इन प्रशिक्षुओं ने इस एक महीने में जो सीखा जाना है उसकी सार्वजनिक अभिव्यक्ति का भी उन्हें अवसर मिलेगा। दोपहर दो से शाम छह बजे तक चलने बाले इस शिविर में मोहिनी वर्मा, पलक सक्सेना, अनुष्का तिवारी, संगीता दीक्षित, निशा झा, निशा पटेल, शिवांगी, शिवानी, रश्मि तिवारी, दिवाकर तिवारी, अबीर, मयंक, नीहारिका मिश्रा, सिद्घि मिश्रा, अंजली, अंजली कौशिक, अंजली पटेल आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply