cropped-27c0e33e-70ae-40cd-b9cb-6e01381eb0ce11.pngकोंच-उरई। महान निरंकारी संत बाबा हरदेव सिंह की एक सड़क दुर्घटना में हुई दुखद मौत पर यहां धर्मनिष्ठ लोगों ने उनकी आत्मशांति के लिये ईश्वर से प्रार्थना की। चांदनी धाम के श्यामसुंदर निरंजन, अधिवक्ता कमलेश चोपड़ा, गलगल महाराज आदि ने उन्हें महान संत निरुपित करते हुये कहा कि प्राणीमात्र को धर्मकर्म का ज्ञान सिखाने बाले और ईश्वर के प्रति उनका विश्वास जगाने में निरंकारी संत बाबा हरदेव सिंह का महत्वपूर्ण योगदान रहा है। उनके निधन से आध्यात्मिक क्षेत्र की एक महान विभूति सदैव के लिये अनंत में विलीन हो गई है, ईश्वर उनकी आत्मा को सद्गति प्रदान करे।

Leave a Reply